Skip to main content

हिंदू काॅलेज में व्याख्यान : प्रसिद्ध सिनेकार संजय जोशी ने कहा सिनेमा की भाषा सबसे असरकारक


हिंदी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डाॅ रामेश्वर राय ने दीपक सिन्हा के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि एक अध्यापक, राजनीतिक कार्यकर्ता और मनुष्य के रूप में दीपक सिन्हा को भुलाया नहीं जा सकता.

सिनेमा की भाषा दृश्यों और ध्वनियों से बनती है. यह वह भाषा है जो दुनिया की किसी भी बोली जाने वाली भाषा से अधिक प्रभावी और मर्मस्पर्शी है. सुप्रसिद्ध सिनेकार संजय जोशी ने उक्त विचार हिंदू काॅलेज में आयोजित दीपक सिन्हा स्मृति व्याख्यान में व्यक्त किए. हिंदी साहित्य सभा द्वारा आयोजित इस व्याख्यान में जोशी ने कनाडा के फिल्मकार नॉर्मन एन लॉरेन की छोटी सी फिल्म ए चेरी टेल का प्रदर्शन और व्याख्या में सिनेमा की भाषा और बोली जाने वाली भाषा का अंतर स्पष्ट किया. इस फिल्म में पंडित रविशंकर का सितार ही फिल्म की भाषा का निर्माण करता है. व्याख्यान में लॉरेन की दूसरी फिल्म नेबर का भी प्रदर्शन किया.

रंग भी फिल्म में भाषा हैं

भारत की प्रसिद्ध निर्देशक गीतांजलि राव की लघु फिल्म प्रिंटेड रेनबो का प्रदर्शन कर जोशी ने बताया कि किस तरह रंग भी फिल्म में भाषा का काम करते हैं. व्याख्यान के अंत में जोशी ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए. आयोजन के प्रारंभ में हिंदी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डाॅ रामेश्वर राय ने दीपक सिन्हा के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि एक अध्यापक, राजनीतिक कार्यकर्ता और मनुष्य के रूप में दीपक सिन्हा को भुलाया नहीं जा सकता. किरोड़ीमल काॅलेज के पूर्व आचार्य खालिद अशरफ ने भी दीपक सिन्हा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जैसा ईमानदार मनुष्य अब दुर्लभ है जो विचार के लिए अडिग रहते थे.

अतिथि परिचय पायल सैनी ने दिया

व्याख्यान में विभाग के डाॅ पल्लव, डाॅ अरविंद कुमार संबल, डाॅ नीलम सिंह, डाॅ साक्षी, डाॅ प्रज्ञा त्रिवेदी, डाॅ स्वाति सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शोधार्थी उपस्थित थे. संयोजन कृतिका और बृजलाला ने किया. अतिथि परिचय पायल सैनी ने दिया तथा अंत में विभाग प्रभारी प्रो रचना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उक्त जानकारी हिंदू काॅलेज के हिंदी साहित्य सभा के संयोजक जसविंदर सिंह ने कही.

 https://www.prabhatkhabar.com/state/delhi/famous-filmmaker-sanjay-joshi-said-in-hindu-college-language-of-cinema-most-effective-rjh

Comments

Popular posts from this blog

फेसबुक पर राजीव कटारा ने अपने प्रिय मित्र दीपक सिन्हा को यों याद किया था

दीपक सिन्हा आज दीपक को गए 17 साल हो गए। वह मेरे लिए क्या था? क्या कहूं? बस इतना ही कि उसके जाने के बाद मेरी जिंदगी ठीक वही नहीं रह गई। कितना कुछ उसके साथ ही चला गया। कभी यों ही किसीके पास जा सकते हैं? लगता है यह अधिकार किसीने छीन लिया। कभी-कभी महसूस होता है कि उसके जाने से एक किस्म की अनौपचारिक दुनिया ही खत्म हो गई। आज भी मेरे यहां कुछ किताबें हैं, जो दीपक के लिए ही खरीदी गई थीं। उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और वे शेल्फ में ही रह गईं। उन किताबों को किसीको देने का मन भी नहीं होता। अक्सर हम दो किताबें खरीदते थे। एक दूसरे के लिए ये किताबें होती थीं। कब हुई थी उससे पहली मुलाकात? यह 1981 की बात है। वह जमशेदपुर से दिल्ली आया था। दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में एम. ए. करने। उसी दौरान किसी क्लास के बाद हम मिले थे। वह शायद पहली-दूसरी क्लास ही रही होगी। हम कब गहरे दोस्त हो गए? पता ही नहीं चला। फिर कब वह मेरे परिवार का हिस्सा हो गया। यह भी पता नहीं चला। दीपक से जब मुलाकात हुई थी, तो मैं बेहद अकेला था। एक दौर के बाद स्कूली दोस्तों से नाता टूट गया था। कॉलेज में कोई नया दोस्त नहीं जुड़ा था। या उन्हे...

'भक्तिकाल के कवियों का मुख्य अलंकार सहजयोक्ति है'

  हिंदू कालेज में दीपक सिंहा स्मृति व्याख्यान 'मौलिकता सदैव अपनी भाषा में विकसित होती है' स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम Saturday 4 October 2014 03:43:59 AM हिंदू कालेज में दीपक सिंहा स्मृति व्याख्यान स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम  Saturday 4 October 2014 03:43:59 AM नई दिल्ली।  कुछ विद्वान पूरा का पूरा भक्ति काव्य आधुनिकता के सांचे में बदल देना चाहते हैं, जबकि भक्ति काव्य की विशेषता यह है कि उसमे आधुनिक भाव बोध से मेल वाली बहुत सारी बातें हैं पर सारा का सारा भक्ति काल आधुनिक नहीं हो सकता, किसी भी रूप में नहीं। सुपरिचित आलोचक डॉ जीवन सिंह ने हिंदू कालेज में भक्ति कविता की प्रासंगिकता विषय पर दीपक सिंहा स्मृति व्याख्यान माला में कहा कि भक्तिकाल की विशेषता संगीत, कला और स्थापत्य को भी मज़बूत विरासत देने में है, वह केवल भजन कीर्तन नहीं है, उसने इन कलाओं-स्थापत्यों को पुनः संस्कारित किया और इसी काल में शास्त्रीय संगीत श्रेष्ठ ध्रुपद को नई ऊंचाई मिली। डॉ जीवन सिंह  ने कहा कि भक्ति काव्य में जो अनुराग है, वह मनुष्य और मानव समाज के प्रति है, ईश्वर के प्रति अनुराग भाव की भूमिका अपेक्षाकृत क...